स्वास्थ्य का अर्थ एवं परिभाषा - News Article Ai

Breaking

Post Top Ad

Friday, January 31, 2025

स्वास्थ्य का अर्थ एवं परिभाषा

स्वास्थ्य का अर्थ एवं परिभाषा

स्वास्थ्य की अवधारणा के बारे में विभिन्न व्यक्तियों के भिन्न-भिन विचार है। एक सामान्य व्यक्ति सोचता है कि यदि उसे किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं है तो वह स्वस्थ है। एक पहलवान का स्वास्थ्य के प्रति यह सोच होती है कि उसकी मांसपेशियों से परिपूर्ण शरीर बना रहे जिससे शारीरिक प्रतिस्पर्धा में अपने प्रतिस्पर्थी को हरा सके।



 एक सिपाही के लिए स्वास्थ्य का अर्थ शारीरिक चुस्ती एवं मानसिक फुर्ती से युक्त होना है, जो चिकित्सकीय मानकों पर खरा उतरे एवं वह युद्ध क्षेत्र में सहन-शीलता के साथ विस्तृत रूप से अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग कर सके। वास्तव में मनुष्य एक सजीव प्राणी है और इस दृष्टिकोण से उसे स्वस्थ रहना उसका परम कर्तव्य है। हम जानते हैं कि हमारा देश एक कल्याणकारी राज्य है जिसका दायित्व है कि वह अपने नागरिकों की स्वास्थ्य की पूर्णतः देखभाल करें।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार जाति, धर्म, राजनैतिक विश्वास, आर्थिक या सामाजिक स्थितियों में भेद-भाव रहित स्वास्थ्य के उच्चतम स्तर को प्राप्त करने का मनुष्य को मौलिक अधिकार प्राप्त है। प्रत्येक राज्य या केन्द्रीय सरकार अपने नागरिकों के स्वास्थ्य तथा कल्याण की सुरक्षा तथा वृद्धि का भार वहन करती है। भारतीय संविधान में भी व्यवस्था की गई है कि राज्य अपने नागरिकों के पोषण स्तर तथा जीवन स्तर को ऊँचा उठाने तथा जनस्वास्थ्य में सुधार करने की अपने मुख्य कर्तव्यों को समझेगा। इस प्रकार हम हम सकते हैं कि स्वास्थ्य, व्यक्ति का वह धन है जिसकी रक्षा उसे प्रत्येक कीमत पर करनी चाहिए। क्योंकि स्वस्थ रह कर ही जीवन का आनन्द लिया जा सकता है तथा मनुष्य जीवन को सफल बनाया जा सकता।


स्वास्थ्य की परिभाषा समय-समय पर भिन्न-भिन्न विद्वानों ने भिन्न-भिन्न प्रकार से अनुसार दिये हैं। स्वास्थ्य की कुछ परिभाषायें अग्रलिखित हैं-

,, हमें स्वास्थ्य को रोग के संदर्भ में न परिभाषित करके प्रत्येक व्यक्ति के व्यक्तित्व का सामन्जस्य रूप से विकास के रान्दर्भ में परिभाषित करना चाहिए, क्योंकि अन्ततोगत्वा यह एक व्यक्ति की सम्पूर्ण क्षमता जैविकीय, मनोवैज्ञानिक या सामाजिक संतुलित स्थिति का द्योतक है, तथा वैयक्तिक स्वास्थ्य के सन्दर्भ में परिवार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रत्यय को भी सम्मिलित कराना चाहिये।'

सील, एस.सी. के अनुसार 'स्वास्थ्य शरीर और मन की एक लोचदार दशा है. जिसका वर्णन एक रेन्ज के रूप में किया जा सकता है। जिसमें एक व्यक्ति अपनी पर्यावरणीय आयु, लैंगिक तथा अन्य जैविकीय विशेषताओं के साथ आंतरिक तथा वाह्य उत्तेजकों के कारण शारीरिक, मानसिक तथा सांवेगिक अनुभवों का पूर्णतया आनन्द लेता है तथा उस स्थिति को बिना किसी वाह्य सहायता के प्राप्त कर सकता है, के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।'

  विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार स्वास्थ्य, एक शारीरिक, मानसिक, एवं सामाजिक रूप से पूर्णतः संतुष्ठ परिस्थिति है। जिसमें केवल रोग एवं दुर्बलता का न होना ही पर्याप्त नहीं है।

उपरोक्त परिभाषाओं से स्पष्ट है कि स्वास्थ्य के अलग-अलग दृष्टिकोण होने से अवधारणाओं में सर्वसम्मति का अभाव है। किन्तु वैज्ञानिक तथा अनुसंधान प्रवृति के कारण स्वास्थ्य व्यक्तिगत विषय से हटकर विश्वस्तरीय सामाजिक लक्ष्य तथा सम्पूर्ण जीवन की गुणवत्ता मानक के रूप में प्रतिष्ठित होता जा रहा है।


 स्वास्थ्य कल्याण का अर्थ


स्वास्थ्य कल्याण से तात्पर्य स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाओं को बढ़ाकर लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने से है। वास्तव में हमारे देश में अत्यधिक जनसंख्या ग्रामों में निवास करती है (लगभग 72 प्रतिशत) जिससे स्वास्थ्य की सुविधायें उन्हें आसानी से प्राप्त नहीं हो पाती हैं। अतः स्वास्थ्य कल्याण की अवधारणा तब तक पूर्ण नहीं मानी जा सकती जब तक स्वास्थ्य की सुविधायें प्रत्येक व्यक्ति को देश के विभन्न अंचलों में आसानी से उपलब्ध न हो जाये।

भारत में वर्तमान स्वास्थ्य की स्थिति पिछले 66 वर्षों में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद काफी बेहतर हुई है। ग्रामीण, प्राथमिक स्वास्थ्य के ढाँचागत सुविधाओं में प्रभावी वृद्धि दर्ज की गयी है। इसके अन्तर्गत प्रत्येक 5000 की आबादी पर एक स्वास्थ्य केन्द्र, 30000 की आबादी पर एक एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 100000 की आबादी पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की सुविधा उपलब्ध है। वास्तव में देश ने जन्मदर, मृत्युदर, कुल जनन क्षमता और शिशु मृत्युदर में कमी लाकर प्रभावी जनसांख्यिकीय परिवर्तन हासिल किया है।

FAQ

Q. स्वास्थ्य की 5 परिभाषाएं क्या हैं?

A. पूर्ण रूप से स्वस्थ व्यक्ति उसे कहा जाता है, जिसका शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक पक्ष दृढ़ हो। 

Q. स्वास्थ्य का महत्व क्या है?

A. यह हमारे शारीरिक, मानसिक, और सामाजिक तंतु का संतुलन होता है जो हमारी जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है


निष्कर्ष

स्वास्थ्य कल्याण के लिए भारत सरकार तथा राज्य सरकारें अथक प्रयास कर रही हैं जिससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधायें बेहतर तरीके तथा आसानी से उपलब्ध हो सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad